ग्रीनलैंड स्कूल में नन्हे बच्चों के परफॉर्मेंस देख खुश हुए पैरेंट्स
रांची | ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल हटिया में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम झा, डॉ. गणेश पोद्दार और स्कूल के निदेशक बी. सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। पेरेंट्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, वे अपने बच्चों के परफॉर्मेंस देखकर बहुत खुश हुए। छात्र दिव्यांश के दादा जी ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। उनकी बातों ने माहौल को इमोशनल बना दिया। कई पेरेंट्स की आंखें नम हो गईं। मौके पर अंबिका सिंह, मंजू शर्मा, मधुमाला झा सहित टीचर्स उपस्थित थीं।