राय यूनिवर्सिटी में क्विज कंपीटिशन जेआरयू की टीम फेयोल्स बनी विजेता
झारखंड राय यूनिवर्सिटी (जेआरयू) के कमड़े कैंपस में शुक्रवार को बिज क्विज 2018 का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट क्लब की ओर से किया गया। यह इंटर कॉलेज बिजनेस क्विज है। इसमें 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 36 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगी टीमों को अलग-अलग नाम दिया गया था। इनके नाम फेयोल्स, रोबिनस, ड्रकर्स, टेलर्स, कोटलर्स, फोलेट्स रखे गए थे। जेआरयू की टीम फेयोल्स ने बिज क्विज का खिताब अपने नाम किया। इक्फाई यूनिवर्सिटी की टीम रोबिनस उप विजेता और डोरंडा कॉलेज की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज, आईएमएस, एसपीएमयू, सीयूजे, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, इक्फाई, गोस्सनर कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और योगदा कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया था। मौके पर जेआरयू की कुलपति डॉ. सविता सेंगर, रजिस्ट्रार डॉ. पीयूष रंजन, प्रोवीसी प्रशासन चेरियन जैकब, प्रोवीसी रिसर्च डॉ. एसएम प्रसाद, मैनेजमेंट विभाग के एचओडी डॉ. अभिषेक प्रताप सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।