हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मच्छर मारने के लिए एक्टिव हुआ निगम
मच्छर मारने के लिए बस्ती की नालियों में फॉगिंग करते निगम के कर्मचारी।
सिटी रिपोर्टर | रांची
झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम मच्छर से निजात दिलाने के लिए एक्टिव हो गया है। रांची के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग की जा रही है। शुक्रवार को आजाद बस्ती इलाके में भी फॉगिंग हुई। दरअसल 10 अप्रैल को दैनिक भास्कर ने डेढ़ लाख खर्च के बाद भी मच्छर नहीं मार पाता निगम शीर्षक से खबर छापी थी। वहीं, इसी दिन हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल की खंडपीठ ने निगम को निर्देश दिया था कि मच्छरों से निजात दिलाने की समुचित व्यवस्था करें। नालियों की सफाई करें। केवल वीआईपी एरिया में ही मच्छरों से बचाव के उपाय न करें, हर क्षेत्र में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के काम होना चाहिए। कोर्ट के निर्देश का असर भी दिखने लगा है। लोग इससे राहत महसूस कर रहे हैं।