- Hindi News
- National
- चुनाव को लेकर हुई ट्रेनिंग में अकारण शामिल नहीं होनेवालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव को लेकर हुई ट्रेनिंग में अकारण शामिल नहीं होनेवालों पर होगी कार्रवाई
500 कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, दूसरी बार भी पहुंचे मात्र 275 कर्मी
सिटी रिपोर्टर | रांची
नगर निकाय चुनाव को लेकर 11 अप्रैल को मोरहाबादी में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था। इसमें कई पीठासीन अधिकारी और मतदान पदाधिकारी समेत करीब 500 कर्मियों से हिस्सा नहीं लिया था। इससे नाराज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राय महिमापत रे ने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। साथ ऐसे सभी पदाधिकारियों को शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबाॅल स्टेडियम में होनेवाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा था। लेकिन, शुक्रवार को भी मात्र 275 लोग ही पहुंचे। जिन्होंने प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया उनके बारे में प्रशिक्षण कोषांग की वरीय प्रभारी पदाधिकारी पूनम झा ने बताया कि कई दिव्यांग हैं, जबकि कई के घर में शादी-ब्याह की तैयारी चल रही है। इसलिए वे प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया जो लोग बिना किसी वजह के प्रशिक्षण में नहीं आए, उनपर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।