पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब बिजली का कनेक्शन ऑनलाइन ले सकेंगे उपभोक्ता, बिल के पेपर भी एप पर

अब बिजली का कनेक्शन ऑनलाइन ले सकेंगे उपभोक्ता, बिल के पेपर भी एप पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली का नया कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज है। अब नया कनेक्शन लेने के लिए लोगों को बिजली ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे घर बैठे ही कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। यह संभव होने जा रहा है झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से तैयार किए गए सुविधा वेब पोर्टल के जरिए। मुख्यमंत्री 16 अप्रैल के बाद इसकी लांचिंग करेंगे।

झारखंड बिजली वितरण निगम का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जोड़ना है। इसी के तहत बिजली निगम ने सुविधा वेब पोर्टल के अलावा सशक्त प्रणाली, समीक्षा प्रणाली और सक्षम योजना भी तैयार की है। इसके माध्यम से एक साथ कई सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिलेंगी। सुविधा वेब पोर्टल के जरिए उपभोक्ताओं नया कनेक्शन तो ले ही सकते हैं उन्हें बिल संबंधी पेपर ऑनलाइन अपलोड करने में भी मदद मिलेगी। जो उपभोक्ता अपने विद्युत लोड में परिवर्तन या सुधार चाहते हैं, वे भी ऑनलाइन ही कर सकेंगे।

पूर्व से संचालित ईजी बिजली मोबाइल एप भी करता रहेगा काम
शिकायतों के लिए होगी सशक्त प्रणाली
बिजली निगम सशक्त प्रणाली भी लांच करने जा रहा है। यह सेंट्रलाइज प्रणाली है, जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निदान होगा। यह प्रणाली सोशल मीडिया की तरह है। इसकी मॉनिटरिंग हाईलेबल पर होगी। इसमें कंप्लेन करने के लिए एक नंबर जारी होगा, जिसमें मिस्ड कॉल्स आते ही पूरी व्यवस्था तुरंत संचालित होने लगेगी। उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों का जवाब भी तुरंत मिलेगा।

ब्रेक डाउन दुरुस्त करने के लिए सरल समीक्षा प्रणाली
बिजली निगम सरल समीक्षा प्रणाली भी लांच करेगा। इसके तहत निगम की सभी परियोजनाओं की समीक्षा सेंट्रलाइज होगी। इसमें ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग, मेंटेनेंस और स्टोर इन्वेंटरी तक की मॉनिटरिंग व उसका समाधान किया जाएगा। ट्रांसफार्मर रिपेयर व मेंटेनेंस की क्षमता में वृद्धि होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा यह मिलेगा कि कहीं भी ब्रेक डाउन होने पर उसे तुरंत दूर किया जाएगा।

कर्मचारियों को दक्ष बनाने के लिए सक्षम योजना
आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए कर्मियों को दक्ष किया जाएगा। इसके लिए सक्षम योजना की लांचिंग होगी। इस योजना का उद्देश्य तकनीकी के युग में कर्मियों की कार्यशैली में बदलाव लाना है। बताते चलें कि वर्तमान में कर्मियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। इस योजना के बाद 15 अतिरिक्त ट्रेनिंग सेेंटर स्थापित होंगे।

उपभोक्ताओं को तकनीक से जोड़ना है निगम का उद्देश्य
वर्तमान तकनीक से उपभोक्ताओं को जोड़ना और उन्हें बिजली संबंधी हर सुविधा देना बिजली निगम का उद्देश्य है। सुविधा, सरल एवं सशक्त प्रणाली इसकी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 अप्रैल के बाद इसकी लांचिंग होगी। - राहुल पुरवार, एमडी, बिजली वितरण निगम

खबरें और भी हैं...