पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी एसटी केस के निपटारे के लिए धनबाद रांची, देवघर व हजारीबाग में बनेगा स्पेशल कोर्ट

एससी-एसटी केस के निपटारे के लिए धनबाद रांची, देवघर व हजारीबाग में बनेगा स्पेशल कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने 4 जिलों में ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट के गठन का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने लिया। उन्होंने निर्देश दिया है कि रांची, धनबाद, देवघर और हजारीबाग में जल्द स्पेशल कोर्ट का गठन किया जाए। इन अदालतों में एडीजे रैंक के अधिकारी की पदस्थापना की जाएगी। झारखंड में विभिन्न जिलों में 2,000 से अधिक मामले लंबे समय से लंबित हैं। नई अदालतों के गठन से इन मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।

खबरें और भी हैं...