पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामदयाल मुंडा पर बनी फिल्म ‘नाची से बांची’ के लिए मेघनाथ बीजू टोप्पो को नेशनल अवॉर्ड

रामदयाल मुंडा पर बनी फिल्म ‘नाची से बांची’ के लिए मेघनाथ-बीजू टोप्पो को नेशनल अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड के फिल्मकार मेघनाथ और बीजू टोप्पो की फिल्म ‘नाची से बांची’ को 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट बायोग्राफिकल-हिस्टोरिकल रीकंस्ट्रक्शन कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म पद्मश्री रामदयाल मुंडा के जीवन और उनके योगदान पर है। आदिवासी जीवन दर्शन को समर्पित यह फिल्म ‘नाची से बांची’ में आदिवासी संस्कृति के जीवन दर्शन और संगीत के प्रति प्रेम को डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। इससे पहले ‘मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2018’ में इस फिल्म को स्पेशल जूरी अवॉर्ड और नेपाल में हुए 7वें इंटरनेशनल फोक म्यूजिक फिल्म फेस्टिवल में भी जजेज च्वाइस अवॉर्ड मिल चुका है।

65वें नेशनल अवाॅर्ड में बेस्ट बायोग्राफिकल-हिस्टोरिकल रीकंस्ट्रक्शन कैटेगरी में विजेता
फिल्मकार मेघनाथ और बीजू टोप्पो

खुशी होगी, जब यह फिल्म हर स्कूल -कॉलेज में दिखाई जाए | सिटी भास्कर

विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के ‘मॉम’ श्री देवी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
नई दिल्ली |65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्‍ना को दादा साहब फाल्के सम्मान दिया गया है। विजेताओं को 3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देंगे।

2017 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बेस्ट एक्टर: रिद्धी सेन - नगर कीर्तन

बेस्ट एक्ट्रेस: श्री देवी - मॉम

बेस्ट क्षेत्रीय फिल्म (हिंदी): न्यूटन

स्पेशल मेंशन : पंकज त्रिपाठी - न्यूटन, पार्वती - टेक ऑफ

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: दिव्या दत्ता,इरादा

बेस्ट फिल्म: विलेज रॉक स्टार्स (असमी)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म: बाहुबली2

बेस्ट म्यूजिक डाइरेक्टर: एआर रहमान - कात्रू वेलिवेदाई, तमिल

बेस्ट एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स: बाहुबली2

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: एआर रहमान,मॉम

बेस्ट कोरियोग्राफी: गणेश आचार्या - टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोरी तू लठ्ठ मार

खबरें और भी हैं...