पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में पुलिस अफसर एक पक्षीय कार्रवाई न करें : राज्यपाल

जमीन विवाद में पुलिस अफसर एक पक्षीय कार्रवाई न करें : राज्यपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य में जमीन के लिए हो रही हत्याओं और दुष्कर्म की घटनाओं जैसी बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक डी के पांडेय को राजभवन बुलाया। डीजीपी के साथ विभिन्न तरह की आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर विशेष बैठक की। राज्यपाल ने खास तौर पर जमीन के मुद्दे पर हो रही हत्याओं, दुष्कर्म की घटनाओं, महिलाओं की सुरक्षा, गाय तस्करी और भारत बंद के दौरान आदिवासी हॉस्टल में पुलिस की बर्बरता पर बात की। उन्होंने डीजीपी डीके पांडेय को निर्देश दिया कि रांची में जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्याओं को लेकर पुलिस अफसर एकपक्षीय कार्रवाई न करें। संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें।

राजभवन नहीं स्वीकार करेगा फूलों का गुलदस्ता
राजभवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में फूलों के बड़े गुलदस्ते स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि फूलों के गुलदस्ता दिए जाने के प्रचलन को बंद करते हुए उसकी जगह छोटा पौधा, खादी के उत्पाद या पुस्तक का प्रयोग किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...