चैंबर सदस्यों ने अपर बाजार में जागरूकता अिभयान चलाया
रांची | चैंबर ने शुक्रवार को शहर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने किया। अपर बाजार में चैंबर पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवसायियों से 16 अप्रैल को जलपान से पहले मतदान करने का आग्रह किया। साथ ही साफ छवि वाले उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।