प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा किया
रांची | नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बी-ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 112 में तीसरे चरण के खर्च का ब्योरा जमा किया। इस दौरान प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की काफी भीड़ रही। नोमिनेशन से लेकर अब तक जिस मद में खर्च किया गया, उसके बिल की कॉपी जमा करनी थी। अब चौथे और अंतिम चरण में 27 अप्रैल को प्रत्याशी अपने चुनाव खर्च का ब्योरा पेश करना है।