डिप्टी मेयर प्रत्याशी लखपति पर केस दर्ज
रांची | डिप्टी मेयर प्रत्याशी लखपति कुमार साव पर भी लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लखपति साव की होर्डिंग प्लाजा चौक के पास लगाई गई थी। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट शिशुपाल आर्य ने केस दर्ज कराया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न थानों में आचार संहिता उल्लंघन के लगभग 24 मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें करीब 18 लोग वार्ड प्रत्याशी हैं।