मोरहाबादी में 450 बसें जमा 17 को खुलेंगे स्कूल
रांची | निजी स्कूलों ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में करीब 450 बसें जमा कर दीं। इसके बाद बसों की लॉग बुक खोली गईं। एडवांस के रूप में हर बस के ड्राइवर और खलासी को दो-दो सौ रुपए दिए गए। प्रशासन इन बसों का तीन दिनों तक चुनाव कार्य में उपयोग करेगा। ड्राइवर-खलासी बसों में ही रात िबताएंगे। सुरक्षा में 20 जवान तैनात किए गए हैं। स्कूल अब 17 अप्रैल को खुलेंगे।
40 स्कूलों ने 480 बसों की सूची प्रशासन को दी थी।
350-360 बसों का ही इस्तेमाल होगा, बाकी रिजर्व रहेंगी।
400 रु. एक वाहन के ड्राइवर-खलासी को।
450 बसों की ही जरूरत पड़ी प्रशासन को।
1200 रु.किराया 3 दिनों का।
बसों से बुंडू भेजी जाएंगी ईवीएम : डीटीओ ने बताया कि ईवीएम यहीं से बुंडू भेजी जाएंगी, इसलिए बसें भी यहीं से भेजी जाएंगी। 20 ट्रेकर भी चुनाव कार्य में लगाए जाएंगे। लॉग बुक खोलकर एडवांस भी दे दिया जा रहा है।