पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोस्त की हत्या करने के जुर्म में कांके के मुन्ना को आजीवन कारावास

दोस्त की हत्या करने के जुर्म में कांके के मुन्ना को आजीवन कारावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांके पतरा टोली निवासी मुन्ना लोहरा को अपने दोस्त रौनक उरांव की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा दी गई। साथ ही उस पर 10000 का जुर्माना भी लगाया गया। यह फैसला न्यायायुक्त एसएस प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को सजा सुनाई। यह घटना 25 मई 2016 को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके के सुनसान बकरी फाॅर्म में घटी थी। घटना को लेकर मृतक रौनक की मां बिजली देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में इस बात का खुलासा हुआ कि मृतक रौनक अपने दोस्त मुन्ना को चुन्ना-चुन्ना कह कर चिढ़ाता था। मुन्ना भी रौनक को हेलमेट कह कर चिढ़ाता था। इसी क्रम में मुन्ना ने उसे बहला-फुसलाकर उसे सुनसान बकरी फाॅर्म में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर दिया। इसके बाद रौनक रोते हुए बोला कि सबको बता देंगे। भयभीत होकर मुन्ना ने उसे ईंटा से उसके सिर पर मारा और उसे जख्मी कर दिया। काफी खून बहा। इसके बाद इलाज के लिए उसे कांके नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं...