एलेप्पी ट्रेन की चपेट में आने से दो गायें मरी
सिल्ली | मुरी-रांची रेलखंड पर सिल्ली-कीता स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 369 /911 के समीप धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दो गायें कट गईं। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कटने बाद एक गाय ट्रेन के इंजन में फंस गई थी। चालक ने ट्रेन को आगे-पीछे करके किसी तरह उसे बाहर निकला।