पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैल से टकराकर ऑटो पलटी, 13 वर्षीया बच्ची की मौत

बैल से टकराकर ऑटो पलटी, 13 वर्षीया बच्ची की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलेबिरा | रांची-सिमडेगा मार्ग पर प्रखंड कॉलोनी के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक 13 वर्षीया बच्ची रानी अंबिका कुमारी की मौत हो गई। रानी अपने पिता पुतरीटोली निवासी महेश प्रसाद साहू के साथ कोलेबिरा के साप्ताहिक हाट से ऑटो से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में एक बैल के अचानक दौड़ जाने के कारण ऑटो उससे टकराकर पलट गया। रानी ऑटो से दब गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ऑटो पर सवार अन्य लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आॅटो पर सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी है।

खबरें और भी हैं...