पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेड़ो के आठवीं की छात्रा 12 दिनों से लापता

बेड़ो के आठवीं की छात्रा 12 दिनों से लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड़ो | कटरमाली गांव की एक नाबालिग 8वीं कक्षा की छात्रा सोनालिका कुमारी को पुरनाडीह जरिया गांव की फूलकुमारी नामक महिला द्वारा बहला-फूसला कर कहीं बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। लापता बच्ची की मां करमी देवी, पिता रामचंद्र महतो ने बेड़ो थाना में दिनांक दो अप्रैल को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। अब तक बच्ची नहीं मिलने पर पीड़िता ने एसएसपी रांची को एक आवेदन देकर बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में करमी देवी ने कहा है कि मेरी बेटी गांव के मध्य विद्यालय जरिया में आठवीं कक्षा की छात्रा है। बगल गांव पुरनाडीह की फूलकुमारी ने बेड़ो रामनवमी मेला ले जाने के नाम पर घर से ले गई। तब से मेरी बेटी लापता है। वहीं फूलकुमारी ने सोनालिका कुमारी के मोबाइल 9102175598 जो साथ ले गई थी उसे वापस घर ला कर परिजनों को दे दिया और कहा कि तुम्हारी पुत्री कहीं चली गई। इसके बाद उसके काफी खोजबीन किया गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूलकुमारी मेरी पुत्री को बहला-फूसलाकर कहीं बेच दिया है। इसकी बरामदगी की गुहार एसएसपी रांची से लगायी है।

खबरें और भी हैं...