पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 वर्षीय अमन लीवर कैंसर के चौथे स्टेज में, पिता ने मदद की लगाई गुहार

16 वर्षीय अमन लीवर कैंसर के चौथे स्टेज में, पिता ने मदद की लगाई गुहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | बोकारो के कसमार प्रखंड के खैराचातर गांव निवासी 16 वर्षीय अमन कुमार उर्फ चंदू लीवर कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहा है। अमन के पिता ऑटो ड्राइवर और मां ग्रहिणी हैं। अमन का शुरुआती इलाज रिम्स में हुआ, लेकिन उसमें कोई सुधार ना होते देख उसे वेल्लोर ले जाने की सलाह दी गई। वहां भी कुछ दिनों इलाज कराने के बाद अमन को मुंबई या कोलकाता ले जाने की सलाह दी गई। अमन के पिता ने बताया कि जमा पूंजी और गहने बेटे के इलाज में खर्च कर चुके हैं। अब कुछ नहीं बचा। सरकारी सहायता मिलने में भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने अपने बेटे की इलाज के लिए आम लोगों से गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...