पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा 18 को

भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रामगोपाल शर्मा, किशन शर्मा एवं शांति लाल शर्मा को संयोजक बनाया गया है। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। उस दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे श्री सालासर मंदिर प्रांगण में पूजन-हवन के साथ होगा। पूजन का कार्य मुख्य यजमान सोमदत्त शर्मा सपरिवार करेंगे। दोपहर 3 बजे भगवान परशुराम जी को नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस शोभा यात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संध्या 7 बजे से प्रसाद वितरण होगा। 15 अप्रैल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर समाज की महिलाओं एवं बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी, अंताक्षरी, रंगोली सज्जा, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता होगी।

खबरें और भी हैं...