- Hindi News
- National
- पलामू टीकाकरण मामले में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बाेले हम टोटली कंफ्यूज्ड हैं
पलामू टीकाकरण मामले में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बाेले- हम टोटली कंफ्यूज्ड हैं
डॉ. सुमंत मिश्रा ने कहा वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया बेहद सुरक्षित है। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह बेहद गुणवत्ता वाली प्रक्रिया से ही होकर गुजरती है। इसलिए सुरक्षित होती हैं। उन्होंने राज्य के माताओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नि:संकोच टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि जो विश्वास घटा है, उसे विभाग पुन: वापस ले आएगी। बस सभी को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।