अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर तनिष्क में ऑफर्स
रांची | तनिष्क ने अपने ग्राहकों के लिए अक्षय तृतीया पर छूट की पेशकश किया है। रोमांचक ऑफर्स के तहत तनिष्क में 13 से 20 अप्रैल तक सोने की मेकिंग चार्जेज पर डिसकाउंट और डायमंड व स्टडेड ज्वेलरी की कीमत पर छूट दी जा रही है। वहीं, अब तनिष्क से अपने पुराने सोने के गहनों को एक्सचेंज करने पर अपने सोने के आभूषणों का 100 प्रतिशत तक मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। तनिष्क ने नया कलेक्शन मंगलम लॉन्च किया है। इसमें 10 हजार रुपए की शुरुआती कीमत से डिजाइनों की व्यापक रेंज है। दुल्हनों के लिए हाथ से बनाए गए वैवाहिक गहनों की एक श्रृंखला की पेशकश की है। इसमें सोने, हीरे, कुंदन और पोलकी से बने आभूषण शामिल है।