पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड मिथिला अछि अपन शान यौ... चंद्रमा उतरल गगन स, चांदनी के सजाऊ यौ

झारखंड मिथिला अछि अपन शान यौ... चंद्रमा उतरल गगन स, चांदनी के सजाऊ यौ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है िक झारखंड में रहने वाले िमथिलावासी खुद को प्रवासी नहीं, मूलवासी समझें। मैथिली भाषा का प्राचीन इतिहास है। इसलिए समाज अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहता है। मिथिला पेंटिंग्स विश्व व्यख्यात है। बहुभाषी भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती है। भाषा संवर्धन भाजपा का मुख्य मुद्दा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार की रात स्थानीय हरमू मैदान में झारखंड िमथिला मंच द्वारा आयोिजत मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृितक कार्यक्रम का उद््घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां की भाषा, संस्कृित, समाज बहुत ही कुशल है। मिथिला की संस्कृित और वहां की परंपरा से दूसरे राज्यों को सीखनी चािहए। सीएम ने कहा िक इस समाज के िलए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने आश्वासन िदया कि वे मिथिलावािसयों को अपनी संस्कृित को बनाए रखने में वह हरसंभव मदद करेंगे। झारखंड में भी मिथिला पेंटिंग का अवसर मुहैया कराएंगे।

मिथिला कोिकला रंजना झा की गीत से झूम उठा हरमू मैदान
सुन्दरि तुअ मुख मंगल दाता...
दक्षिण अफ्रीकी देशों में मैिथली संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुित करने वाले हरिनाथ झा ने अपनी गीत से लोगों को सम्मोिहत िकया। शुक्रवार की देर रात तक चले संगीत समारोह में उन्होंने संगीत सम्राट तानसेन की गुजरी तोड़ी राग पर आधािरत िवद्यापति गीत -सुन्दरि तुअ मुख मंगल दाता... एवं जमजमवंती राग पर आधािरत अरे-अरे भमरा, तोहें िहत हमरा की अनुपम प्रस्तुित दी। उनके द्वारा गाए गए - हे गे बुधनी माय...पर दर्शक झूम उठे। मैथिली ठाकुर की मंच पर उपस्थिति से जहां िमथिला मंच का कार्यक्रम सुमधुर हुआ वहीं िमथिलावासियों की उपस्थिति से पूरे हरमू मैदान में उत्सव जैसा माहौल रहा। इसके अलावा मैथिली कलाकार माधव राय रामबाबू झा ने भी अपनी प्रस्तुित दी। नेपाल के जनकपुर से आई हैलो मिथिला की नौ सदस्यीय टीम ने गीत, नृत्य एवं प्रहसन की मनमोहक प्रस्तुित से उपस्थित जनसमुदाय को आनंिदत िकया।

मिथिला कोिकला रंजना झा की गीत प्रस्तुित से अहले सुबह तक दर्शक संगीत का आनंद लेते रहे। रंजना झा ने कार्यक्रम का आरंभ िवद्यापति गीत से िकया। उन्होंने महाकवि िवद्यापति की रचना-की कहब हे सरवी रातुक बात एवं डमरूआ हे गौरा ल गेल चोर... से लोगों को मंत्रमुग्ध होने पर िववश कर िदया।

िलली रे को सम्मान : झारखंड िमथिला मंच की ओर से िवश्वंभर मैिथली सािहत्य सम्मान से लली रे को सम्मािनत िकया गया। एक लाख 11 हजार का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र िदया गया।

सीएम ने लिया 56 भोग का आनंद
कार्यक्रम में नगर िवकास मंत्री सीपी िसंह, खाद्य मंत्री सरयू राय और िबहार के पीएचईडी मंत्री िवनोद नारायण झा, हटिया िवधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम समेत सभी विशिष्ट अतिथियों को मिथिला का 56 भोग परोसा गया।

खबरें और भी हैं...