पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल अवॉर्ड मिलने से ज्यादा खुशी तब होगी, जब यह फिल्म झारखंड के हर स्कूल कॉलेज में दिखाई जाए, बच्चे रामदयाल मुंडा जैसा बनने की सोचंे

नेशनल अवॉर्ड मिलने से ज्यादा खुशी तब होगी, जब यह फिल्म झारखंड के हर स्कूल-कॉलेज में दिखाई जाए, बच्चे रामदयाल मुंडा जैसा बनने की सोचंे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | 65वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के साथ ही झॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रांची के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ और बीजू टोप्पो की फिल्म ‘नाची से बांची’ को बेस्ट बायोग्राफिकल-हिस्टोरिकल रीकंस्ट्रक्शन कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा हुई। यह फिल्म पद्मश्री रामदयाल मुंडा के जीवन और उनके योगदान पर आधारित है। झारखंड की यह पहली फिल्म है, जिसे फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। ज्ञात हो कि इस जोड़ी को 2010 में उनकी दो फिल्मों ‘आइरन इज हॉट’ और ‘एक रोपा धान’ के लिए दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। अभी तक उन्हें दो दर्जन फिल्मों के लिए नेशनल-इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद मेघनाथ और बीजू टोप्पो से कुंदन कुमार चौधरी ने बातचीत की...

रामदयाल मुंडा पर बनी फिल्म ‘नाची से बांची’ के लिए मेघनाथ और बीजू टोप्पो को मिला नेशनल अवार्ड, 2010 में भी मिला था यह अवॉर्ड
अपने प्रदेश में हमारी फिल्मों को दिखाने का कोई प्रबंध नहीं : बीजू
अपने प्रदेश में हमारी फिल्मों को दिखाने का कोई प्रबंध नहीं। दूसरी जगहों पर वहां के मुख्यमंत्री फिल्में देखने आते हैं, डॉक्यूमेंट्री फिल्में देखने 500 से हजार लोग हर दिन आते हैं। हमारे प्रदेश में टैलेंटेड फिल्मकार है, उनमें विजन है, लेकिन सरकार से कोई सपोर्ट नहीं मिलने से हमारी मेहनत को हमारे लोग ही नहीं देख सकते। ताज्जुब तो तब होती है, जब सब्सिडी वाली फिल्मों को सरकार ही झारखंडी फिल्म नहीं बोल पा रही है। पिछले साल गोवा और झारखंड सरकार के बीच मिलकर फिल्म दिखाने की बात हुई। जब झारखंडी फिल्मों की बारी आई तो हमारी फिल्में वहां भेजी गईं। सरकार ने ‘बेगम जान’ क्यों नहीं भेजी...जब आप उसे झारखंडी फिल्म नहीं मानते तो उन्हें करोड़ों क्यों दिए?

ऐसे शुरू हुई फिल्म : कुछ सालों पहले कांके रोड पेट्रोल पंप पर रामदयाल मुंडा पेट्रोल भराने पहुंचे और मैं भी पहुंचा। उन्हें देखकर मैंने कहा सर आप पर एक फिल्म बनाना चाहता हूं, उन्होंने कहा- मुझ पर क्यों? मैंने कहा-आप मेरे रवींद्रनाथ टैगोर हैं, चूंकि असली रवींद्रनाथ पर फिल्म सत्यजीत रॉय ने बनाई थी, मैं आप पर बनाऊंगा, तो मैं भी सत्यजीत रॉय बन जाऊंगा। फिर हम लोग हो-हो करके हंस पड़े।

रूपेश साहू

असिस्टेंट डायरेक्टर

बीजू टोप्पो डायरेक्टर

मेघनाथ डायरेक्टर

मेघनाथ डायरेक्टर

गंुजल इकिर मुंडा

एक्टर

खबरें और भी हैं...