डांस मेनिया का ऑडिशन आज
रांची | आज रांची में अपकमिंग नेशनल डांस टीवी शो \\\'डांस मेनिया\\\' के लिए ऑडिशन होने वाला है। यह ऑडिशन सेंट्रल एकेडमी स्कूल, बरियातू में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। शुक्रवार को ग्लैमवर्ल्ड इवेंट्स के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस शो के विजेता को एक लाख रुपए का कैश प्राइज और टेरेन्स लुइस प्रोफेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। इस शो के लिए पूरे देश में ऑडिशन्स आयोजित किए जाएंगे।