पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरयू में छात्राओं को सिखाया \'नो साइलेंस अबाउट वॉयलेंस\'

आरयू में छात्राओं को सिखाया \'नो साइलेंस अबाउट वॉयलेंस\'

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी डिपार्टमेंट में शुक्रवार को कॉम्बेटिंग जेंडर बेस्ड वॉयलेंस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, यूएस काउंसलेट, गर्ल राइजिंग इंडिया, ग्लोबल इंडिया फंड, जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, द स्टोरी किचन और द बटरफ्लाई प्रोजेक्ट के साथ मिलकर किया गया। इसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों की 150 छात्राओं ने भाग लिया।

इसमें ग्लोबल इंडिया फंड से अमिता व्यास ने छात्राओं को जेंडर वॉयलेंस से लड़ने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, \\\'नो साइलेंस अबाउट वॉयलेंस\\\'। यह सभी महिलाओं के जीवन का विषय होना चाहिए। वहीं स्टोरी किचन, नेपाल से जया ने अपनी कहानियां साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने नेपाल में जेंडर वॉयलेंस और चाइल्ड मैरेज को कॉम्बैट किया। जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से डॉ. कैरेन मैकनॉनल ने बताया कि दुनिया भर में हर 3 में से 1 लड़की जेंडर बेस्ड वॉयलेंस का सामना करती है। लेकिन इस बात का जिक्र किसी से कर नहीं पातीं। आरयू के वीसी डॉ आरके पांडे ने बताया कि यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का लगभग 70% भाग महिलाओं का है। द बटरफ्लाई प्रोजेक्ट की डायरेक्टर मालविका शर्मा, इंद्राणीज लाइट फाउंडेशन की इंद्राणी गोराडिया, डीएसडब्ल्यू के डॉ पी के वर्मा और निदेशक आईएमएस डॉ एम सी मेहता उपस्थित थे।

पहली बार इस इवेंट में अमिता व्यास ने अपनी टीम के द्वारा द गर्ल राइजिंग वीडियो लॉन्च किया। इसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। इसे औपचारिक रूप से इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया गया।

खबरें और भी हैं...