- Hindi News
- National
- रैडिसन ब्लू में लगा है करियर फेयर, 100 से ज्यादा कोर्सेस के लिए मिल रही है गाइडेंस
रैडिसन ब्लू में लगा है करियर फेयर, 100 से ज्यादा कोर्सेस के लिए मिल रही है गाइडेंस
होटल रैडिसन ब्लू में शुक्रवार को करियर फेयर की शुरुआत हुई है। अफेयर्स द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय फेयर है। इसमें देशभर से 30 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज, कॉलेजेज ने हिस्सा लिया है। यहां इन संस्थानों के रिप्रजेंटेटिव्स आए हुए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को करियर गाइडेंस दे सकें।
फेयर के दौरान स्टूडेंट्स को 100 से ज्यादा वोकेशनल, एकेडेमिक और प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में बताया गया। फेयर ऑर्गेनाइजर अफेयर्स के सीईओ, संजीव बोलिया ने कहा है कि जो भी स्टूडेंट्स फेयर में आएं, वे यहां से संस्थानों के ब्रोशर, नाम, नंबर और कोर्स की विस्तृत जानकारी जरूर इकट्ठा करें। यह फेयर आज भी चलेगा। आज इस करियर फेयर का आखिरी दिन है।
ये संस्थान आए हैं
दयानंद सागर इंस्टिट्यूट, एमिटी यूनिवर्सिटी, मानव रचना विद्धयांत्रिक्षा, आचार्या इंस्टीट्यूट्स, विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल, ब्रेनवेयर ग्रुप, यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, जिस यूनिवर्सिटी, आचार्या बैंगलोर बी-स्कूल, कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, शारदा यूनिवर्सिटी, एम्स इंस्टीट्यूट, सीएमआर यूनिवर्सिटी, गार्डेन सिटी यूनिवर्सिटी, मोदी युनिवर्सिटी।