द मैजिक ब्रश एग्जीबिशन, यहां लगी है कैंडल फायर फ्लेम
द मैजिक ब्रश एग्जीबिशन, यहां लगी है कैंडल फायर फ्लेम और इटली से मंगाए हुए रंगों से बनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
सिटी रिपोर्टर | रांची
मन बावरा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में दो दिवसीय पेंटिंग एंड हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन \\\'द मैजिक ब्रश\\\' शुरू हुआ है। शुक्रवार को इस एग्जीबिशन का पहला दिन था। उद्घाटन क्लासिकल म्यूजिक के वरिष्ठ कलाकार पंडित श्यामा प्रसाद नियोगी ने किया।
इस एग्जीबिशन में सेंटर के अलावा शहर के कई यंग आर्टिस्ट्स ने अपने क्रिएटिव आर्ट को प्रजेंट किया है। इसमें कंटेंपररी ब्रश आर्ट, फ्लेम आर्ट, वाटर मार्क, मूराल आर्ट, डिजिटलाइज्ड आर्ट, फोटोग्राफी और हैंडमेड शो पीसेज को एग्जीबिट किया गया है। एग्जीबिशन आज भी दोपहर 3 से रात 8 बजे तक चलेगा। आज इसका लास्ट डे है। जानिए यहां लगे कुछ खास आर्ट वर्क्स के बारे में...
मन बावरा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में शुरू हुआ दो दिवसीय पेंटिंग एंड हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन
शहर के यंग आर्टिस्ट्स ने रंगों के जरिए अभिव्यक्त की भावनाएं
बुद्ध की यह पेंटिंग दिखने में जितनी खूबसूरत है, इसे बनाने के लिए उतनी ही मेहनत और जहमत की गई है। इसमें जिन आकर्षक रंगों का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें खास तौर पर इटली से मंगाया गया है।
दो रंगों में बनी एक चेहरे की यह तस्वीर भावनाओं से बंधी है। इसे बनाने वाले पेंटर दो जुड़वा भाई हैं। उन्होंने एक चेहरे में दो व्यक्तित्व को इस पेंटिंग के जरिए दर्शाने की कोशिश की है।
इस पेंटिंग में न ही ब्रश का इस्तेमाल किया गया है, न ही किसी रंग का। इसे कैंडल के फायर फ्लेम में जलाकर तैयार किया गया है।