सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बेटी के लिए लोहरदगा के सुभाष चौक के पास रहने वाले शंभु शर्मा के बेटे को तस्वीर में ही पसंद कर लिया था। सुरेंद्र के दोनों बेटों के साथ युवती को भी लड़का पसंद आया था। बेंगलुरु में रह रहे सबसे छोटे बेटे अमित, जो एक इंजीनियर कर नौकरी रहा था, तो भी व्हाट्सएप से तस्वीर भेजी गई। लड़का उसे भी पसंद था। उसी ने तय किया था कि जब मैं रांची आऊं, तभी लड़के देखने इकट्ठे चलेंगे। इसी कारण लड़का देखने के लिए अमित का इंतजार हो रहा था। लोहरदगा जाते समय अमित ने अपनी बहन से कहा भी-दीदी, तुम्हारी सारी अच्छाई होने वाले जीजा को बताकर आऊंगा। इस पर बहन ने उसे प्यार में झिड़क भी दिया था।