रांची की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल के सुरेश चंद्र पोद्दार अध्यक्ष और चंद्रप्रकाश बागला मंत्री निर्वाचित किये गए हैं। इनका चुनाव दूसरी बार किया गया है। चुनाव आगामी दो वर्षों 2018-2020 के लिए किया गया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंघानिया, उप मंत्री धीरज बंका, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सारस्वत, शृंगार मंत्री मनोज ढांढ़निया, प्रचार मंत्री जीतेश अग्रवाल और पूजा जागरण मंत्री श्याम सुंदर पोद्दार बनाए गए हैं। 8 सदस्यीय कार्यकारिणी में ओम प्रकाश जोशी, अरुण धानुका, प्रमोद कुमार बगडिय़ा, राजेश सारस्वत, नितेश केजरीवाल, अजय शंकर साबू, सुमित पोद्दार ( सह मीडिया प्रभारी ) और अंकेक्षक बाल कृष्ण परसरामपुरिया शामिल हैं। मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने बताया कि मंडल की 51 वीं वार्षिक आम सभा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर के सभागार में रविवार को हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार ने की। मंत्री चंद्र प्रकाश बागला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जबकि कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सारस्वत ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा रखा। मौके पर गोपी किशन ढांढ़निया, ओम जोशी, मनोज सिंघानिया, प्रमोद बगडिय़ा मौजूद थे।
सुरेश चंद्र पोद्दार व चंद्रप्रकाश बागला।