पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60 िकमी रफ्तार से आंधी, रांची में ब्लैक आउट, 5 लोगों की मौत

60 िकमी रफ्तार से आंधी, रांची में ब्लैक आउट, 5 लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| झारखंड के कई जिलों में रविवार को आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। रांची में 60 किमी की रफ्तार से हवा चली। एक घंटे में 54.4 एमएम बारिश हुई। रांची में ब्लैक आउट जैसी स्थिति बन गई। धुर्वा के शहीद मैदान के पास ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं गुमला में 10 साल के धनवीर उरांव, घूरन गोप, सिमडेगा में ललित कुमार और रामगढ़ में विकास की ठनके से मौत हो गई।

आंधी का असर, अंधेरे में शहर

रातू में बिजली के खंभे और तार टूट जाने से रातू रोड, अपर बाजार, मोरहाबादी, पहाड़ी मंदिर और कचहरी में बिजली गुल रही।

मेन रोड में भी देर रात तक बिजली नहीं थी। अरगोड़ा में तार पर पेड़ गिरने से अरगोड़ा और पुंदाग देर रात तक अंधेरे में था।

विस्तृत रांची फ्रंट पेज

बरियातू, बूटी मोड़, इरबा, रुक्का, नामकुम, कोकर, कांटा टोली, बहु बाजार, सिरम टोली आदि इलाके में भी छोटे-छोटे फॉल्ट के कारण काफी देर तक बिजली नहीं रही।

कांके में आंधी से झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम की छत उड़ गई। 200 बोरे चावल भींग गए।

खबरें और भी हैं...