पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी और थंडरिंग ने बिगाड़ी बिजली की हालत, राजधानी के कई क्षेत्रों में अंधेरा

आंधी और थंडरिंग ने बिगाड़ी बिजली की हालत, राजधानी के कई क्षेत्रों में अंधेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश से हुआ मौसम सुहाना

भास्कर टीम | रांची

रविवार को दोपहर बाद आई आंधी और बारिश के दौरान करीब एक घंटे तक हुई थंडरिंग ने राजधानी की बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। कई क्षेत्रों में तार गिरने से 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन हो गया, जिससे अंधेरा छाया रहा। वहीं कुछ क्षेत्रों में शाम 7 बजे के बाद बिजली री-स्टोर कर आपूर्ति शुरू की गई। थंडरिंग के दौरान तीनों ग्रिड से बिजली शून्य कर दी गई थी। क्योंकि पिछली बार नामकुम ग्रिड में बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई थी, एहतियातन इसी का ध्यान रखते हुए तीनों ग्रिड को बंद कर दिया गया था।

शहीद मैदान के पास ठनका गिरने से युवक की मौत

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शहीद मैदान के पास ठनका गिरने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार ने बताया कि उक्त युवक अपने भतीजे के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी ठनका गिरा और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भतीजा बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका भतीजा खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार, युवक खानाबदोश था। वह घूम-घूमकर मधु बेचता था। उसकी पहचान बिहार के डेहरी-ऑन-सोन के शर्माटांड़ निवासी रिफ्यूजी पासी के रूप में हुई है।

कई क्षेत्रों में 33 हजार लाइन का तार गिरने से बिजली ब्रेक डाउन

कहीं-कहीं शाम 7 बजे के बाद से री-स्टोर की गई बिजली

राजधानी समेत आसपास में कहां क्या हुआ, क्या रही स्थिति

एमजी रोड, हरमू रोड, अपर बाजार, रातू रोड, कचहरी और सर्कुलर रोड में नाली भर जाने से गंदगी रोड पर आ गई।

कई मुहल्लों में जलजमाव नाली की गंदगी आई सड़क पर

बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन गली-मुहल्लों में जबर्दस्त जलजमाव हो गया। एमजी रोड, हरमू रोड, अपर बाजार, रातू रोड, कचहरी और सर्कुलर रोड में नाली भर जाने से गंदगी रोड पर आ गई। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

एमजी रोड स्थित डेली मार्केट फल-सब्जी मंडी में नाली का पानी प्रवेश कर गया। इससे रमजान बाजार प्रभावित हुआ।

क्लब रोड में खजूर का पेड़ गिरने से कार सवार बच गया। वहीं टाटीसिल्वे रोड और लेक रोड में भी पेड़ गिरे, पर कोई हताहत नहीं हुआ।

हरमू, इंद्रपुरी, एदलहातू, अपर बाजार के बड़ा लाल स्ट्रीट में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से देर तक पानी जमा रहा।

रांची में 54.4 मिमी बारिश, अगले 3 दिन बारिश के आसार

रांची में रविवार को 54.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि वेस्ट बंगाल और दक्षिणी बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी वजह से बारिश हुई। हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे मापी गई। माैसम विभाग ने 21 से 24 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ बारिश के आसार बताए हैं। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा।

भींग गए बोरे में रखे 200 क्विंटल चावल

आंधी और बारिश कांके प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम की छत पर लगी जीआई एसबेस्टस की लगभग दो दर्जन शीट उड़ गई, जिससे गोदाम में बारिश का पानी घुस गया। इससे वहां रखे लगभग 200 चावल के बोरे भींग गए।

हटिया-राजभवन-कांके लाइन ब्रेक डाउन हुआ

रातू में बिजली के खंभे व तार टूटने से हटिया-कांके लाइन व बोड़ेया में 33 हजार के तीन तार टूटने के कारण कांके-राजभवन 33 हजार लाइन ब्रेड डाउन हो गया। इससे रातू, रातू रोड, अपर बाजार, गाड़ीखाना चौक, मोरहाबादी, चिरौंदी, पहाड़ी मंदिर एरिया, मधुकम, कुम्हार टोली, गाड़ीखाना चौक, न्यू मार्केट, नागाबाबा खटाल एरिया, कचहरी व आसपास के एरिया में देर रात तक बिजली नहीं थी।

पिस्का नगड़ी क्षेत्र में कई घरों के छप्पर उड़े : नगड़ी क्षेत्र में आंधी के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।

खबरें और भी हैं...