रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को रांची स्टेशन के बीच प्लेटफॉर्म पर पहुंची ही कि इंजन डेड हो गया। इस वजह से आधी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर और आधी प्लेटफॉर्म से बाहर चली गई।
घटना शाम 5:30 बजे की है। जैसे ही रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने दूसरा इंजन भेजा। इसके बाद पिछले भाग से ट्रेन पुश कर पूरे प्लेटफॉर्म पर लाया गया। उसके बाद आगे की तरफ इंजन लगाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गय। इस पूरे प्रकरण में रेलवे को डेढ़ घंटे का समय लगा। समय ज्यादा लगने से डेड इंजन को भी राजधानी ट्रेन में ही लगाकर दिल्ली भेज दिया गया। क्योंकि डेड इंजन को हटाने का समय नहीं था। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इंजन में लगे इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सर्किट जल जाने से इंजन डेड हो गया होगा। इधर, एडीआरएम विजय कुमार ने कहा कि इंजन डेड मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल में पहली बार राजधानी ट्रेन का इंजन डेड हुआ है।