फिरायालाल पब्लिक स्कूल में हर्टसफुल संस्थान के द्वारा तीसरे दिन ध्यान-योग कराया गया। आध्यात्मिक प्रवृति के विचारकों ने यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं को तनाव एवं श्रम के प्रभाव से उबरने के तरीके बताए। ध्यान केंद्रित करना, दुष्विचारों को निकालना, अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जैसी कई बातें बताई गईं। इसके साथ ही यहां के गुरुजनों के लिए टीबीजेड मशहूर ज्वेलरी ब्रांड के सौजन्य से हीरे एवं सोने खरीदने से पहले बरती जानेवाली सावधानियों की जानकारियां दी गईं।