पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल : समर कैम्प में स्टूडेंट्स ने क्राफ्ट पेपर से खरगोश समेत कई कलाकृतियां बनाई

निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल : समर कैम्प में स्टूडेंट्स ने क्राफ्ट पेपर से खरगोश समेत कई कलाकृतियां बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल एदलहातु में समर कैम्प के तीसरे दिन स्टूडेंट्स ने डांस, हस्तकला और चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें क्लास प्री नर्सरी से क्लास 2 तक के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। पेंटिंग क्लास में स्टूडेंट्स को विभिन्न कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। स्टूडेंट्स ने डांस भी किया। साथ ही क्राफ्ट पेपर से खरगोश और अन्य कई तरह की कलाकृति भी बनाना सीखा। साथ ही स्टूडेंट्स को फलों से मिलने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स के के बीच फ्रूट सलाद का भी वितरण किया गया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, राहुल पोद्दार, अनामिका छेत्री, अनामिका, मीनू सिन्हा सहित अन्य कई टीचर्स भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...