पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छठवें सालाना उर्स की धूम, रातभर चला कव्वालियों का मुकाबला

छठवें सालाना उर्स की धूम, रातभर चला कव्वालियों का मुकाबला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम के परसादिया टेकरी स्थित हजरत दूल्हा सैयद रह अलैह दरगाह पर छठवां सालाना उर्स परंपरानुसार इस वर्ष भी हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के मध्य आयोजित किया गया।

इसी क्रम मंे धूमधाम से बाबा साहब की दरगाह पर चढ़ने वाली चादर पूरे ग्राम में शान सौकत से डीजे बाजे के साथ निकाली गई। जिसके बाद बाबा साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। टेकरी परिसर में बाबा साहब के तमाम चाहने वालो का हुजूम उमड़ा जिन्होंने बाबा साहब की दरगाह पर जाकर अपना माथा टेका और अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान शानदार कव्वालियों का आयोजन किया गया। जिसमें नागपुर से आए कव्वाल हसीन ताज वारसी और कानपुर से आई करिश्मा ताज के बीच देर रात तक शानदार कव्वालियों का अदबी मुकाबला देखने मिला। कब्बालों ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश करके मौजूद अकीदतमंदों को झूमने के साथ वाह-वाह करने को मजबूर कर दिया। उर्स का शुभारंभ स्मृति शेष मुन्ना बाबा व्यास द्वारा किया गया था जो उनके पुत्र कमेटी अध्यक्ष उमेश व्यास द्वारा प्रतिवर्ष बखूबी आयोजित कराया जा रहा है। इस मुबारक मौके पर गणमान्य नागरिकों, ग्राम एवं क्षेत्र से आए अकीदतमंदों की उपस्थिति रही। सभी आमंत्रितजनों का प्रोग्राम कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। जीपी द्विवेदी थाना प्रभारी रनेह, केके तिवारी थाना प्रभारी मगरोन, एमएम मिश्रा थाना प्रभारी गैसाबाद, प्रधान आरक्षक हरिष्चंद्र दुबे, प्रभुदयाल सिंह, आरक्षक साजिद खान साथी स्टाफ के साथ निगरानी करते रहे।

नागपुर से आए कव्वाल हसीन ताज वारसी और कानपुर से आई करिश्मा ताज के बीच देर रात तक शानदार कव्वालियों का अदबी मुकाबला देखने मिला।

हजरत बाबा समसुल उलमा कमरुद्दीन शाह वली रह

अलैह बाबा का 39 वां उर्स में हुई कव्वालियां

नोहटा। हजरत बाबा समसुल उलमा कमरुद्दीन शाह वली रह अलैह बाबा का 39 वां उर्स मंगलवार की रात्रि को संपन्न हुआ। जिसमें कव्वाल नुसरत अली झंकार ग्वालियर एवं कव्वाला शाहीन सबा भारती हजारीबाग झारखंड द्वारा रात्रि 9बजे से तमाम रात कव्वालियों का शानदार मुकाबला चलता रहा। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, विधायक प्रताप सिंह, आदित्य सालोमन, लालू यादव और कमेटी अध्यक्ष के साथ मुस्तफा खान, अफजल खान, मोहम्मद शहीद खान, सद्दाम खान अकरम खान सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...