पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कौनसा चैनल, कितनी देर देखते हैं, जानने के लिए सेट टॉप बॉक्स में लगाएंगे चिप

कौनसा चैनल, कितनी देर देखते हैं, जानने के लिए सेट-टॉप बॉक्स में लगाएंगे चिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | आप कौनसा चैनल, कितनी देर देखते हैं, यह पता लगाने के लिए सरकार नए सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने की तैयारी में है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीकॉम रैग्यूलेट्री अथॉरिटी (ट्राई) के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है।

स्मृति ईरानी के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद हर चैनल के लिए विश्वसनीय व्यूअरशिप डेटा जुटाना है। इससे विज्ञापनदाता और डीएवीपी अपने विज्ञापनों पर सोच-समझकर खर्च कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि डीएवीपी विभिन्न मंत्रालयों और इनके संगठनों के विज्ञापन जारी करने के लिए सरकार की नोडल एजेंसी है। हालांकि, हाल ही भेजे गए जवाब में ट्राई ने कहा कि सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने के मसले पर मंत्रालय को अलग से रेफरेंस भेजना होगा। मंत्रालय ने नए डीटीएच लाइसेंस से जुड़े कई मुद्दों पर ट्राई की सिफारिशों पर प्रतिक्रिया के तौर पर यह प्रस्ताव रखा है। शेष | पेज 4

बार्क के एकाधिकार को खत्म करने की दिशा में कदम

सरकार का यह कदम ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया ऑफ इंडिया (बार्क) का एकाधिकार खत्म करने के तौर पर देखा जा रहा है। बार्क भारत में हर हफ्ते टीवी व्यूअरशिप के आंकड़े देता है। मंत्रालय का मानना है कि दूरदर्शन की व्यूअरशिप कम करके बताई जाती है। वह यह भी नहीं बताता कि उसने व्यूअरशिप के आंकड़े कैसे जुटाए हैं। चिप लगाने के बाद चैनल के असल व्यूअरशिप आंकड़े पता चल सकेंगे। बार्क के प्रवक्ता का कहना है कि वह लोग वक्त-वक्त पर मंत्रालय के अधिकारियों को अपने काम की अपडेट्स देते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...