रानी में एक करोड़ की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन
रानी | अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री चौधरी व अन्य।
भास्कर न्यूज | रानी
नगर पालिका के तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 1 करोड़ की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन व आश्रय स्थल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री पी.पी.चौधरी, विधायक केसाराम चौधरी व नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रानी क्षेत्र में करीब 50 करोड़ की लागत से चार साल में विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने मात्र वोट बटोरने का कार्य किया। भाजपा के शासन में बाबा साहेब को भारत र| दिया गया व उनके नाम से नगरपालिका भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी ने कहा कि नगरपालिका के क्षेत्र में 10 करोड़ के विकास कार्य के टेंडर किए गए हैं। जिससे हर गली-मोहल्ले में सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंदूलाल जैन, राकेश भाटी, पालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल गहलोत, सुरेश अग्रवाल, डालचंद चौहान, हीरालाल चितारा, रूपाली गहलोत, नेहा खारवाल, पुष्पा चौधरी, बाबूलाल भाट आदि मौजूद थे।
प्रतिपक्ष नेता ने चौधरी को दिया ज्ञापन
प्रतिपक्ष नेता सुनील बैरवा ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पार्क की आरक्षित भूमि पर डॉ.अंबेडकर भवन बनाया जा रहा है, जो गलत है। पूर्व में चिन्हित भूमि पर भवन का निर्माण कराया जाए, जहां पर अधिकतर एससी-एसटी के लोग रहते हैं। जिससे भवन की उपयोगिता हो सकें।