बिजोवा में सर्वधर्म सामूहिक विवाह आज, 101 जोड़ों की होगी शादी
बिजोवा गांव में सर्वधर्म सद्भाव संगठन के तत्वाधान में बुधवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा जिसमें 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कस्बे के श्रीमती सायरी देवी भैरूमल पालरेसा के पुत्र व राष्ट्रीय कवि युगराज जैन के संयोजन में होने वाले सामूहिक विवाह में पाली, उदयपुर, मेहसाणा, बाड़मेर, सिरोही, जोधपुर सहित कई जिलों से सभी धर्म जाति के 101 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह बिजोवा के भैरू बाग में अलग-अलग 101 हवन व चवरियों में गायत्री परिवार के सानिध्य में होगा। विवाह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य मार्गों से होते हुए सामूहिक बंदोली भी निकाली जाएगी।
सामाजिक समरसता बढ़ाना ही उद्देश्य : जैन : युगराज ने बताया क सामाजिक समरसता बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इसकी तैयारी में कमला जैन, सुशीला जैन, किशोर जैन, कविता कर्मवीर जैन, शीतल नवीन जैन, अभिलाषा राजीव जैन, भारतेन्दु जैन सहित विजयकुमार चौधरी, राजकमल पारीक, ताराचंद जैन, रामलाल भाटी, भरत शर्मा, वालाराम पारंगी, हरीश कुमावत, प्रहलाद परमार आदि जुटे हुए है।
कवि युगराज जैन
रानी. बिजोवा में सर्वधर्म सामूहिक विवाह को लेकर की गई तैयारी।