21 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
पाली | रसद विभाग की और से शहर में अवैध गैस के भंडारण एवं रिफिलिंग की निगरानी के दौरान दो जगह का कार्रवाई की गई। इसमें कुल 16 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 4 छोटे अप्रमाणिक सिलेंडर, एक व्यावसायिक सिलेंडर सहित कुल 21 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग की नलिया जब्त की गई। डीएसओ दिनेश विश्नोई के निर्देशन में संयुक्त जांच दल में प्रवर्तक अधिकारी कमल कुमार पंवार, भावना दयाल के साथ पुनायता रोड़ स्थित एक प्रतिष्ठान मैसर्स गिरधर गोपाल किराणा स्टोर से 10 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। इसी प्रकार साईं गैस सर्विस से 6 घरेलू सिलेंडर एक व्यवसायिक सिलेंडर एवं 4 पेट्रोमेक्स एवं रिफिलिंग नलिया जब्ती की गई। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से रसद विभाग की कार्रवाई जारी है। 3 दिन से चल रही कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 100 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।