पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ जंक्शन में पौने पांच करोड़ रुपए से बनेगी 5 सड़कें

मारवाड़ जंक्शन में पौने पांच करोड़ रुपए से बनेगी 5 सड़कें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिंवाड़ा | मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंषा से पांच नई सड़कों के निर्माण के लिए पौने पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई है। रानी उपप्रधान किशोरसिंह पिलोवनी तथा भाजपा खिंवाड़ा मंडल महामंत्री श्रीपाल वैष्णव ने बताया कि केसाराम चौधरी की अनुशंषा से क्षेत्र की नादाणा भाटान से गुड़ा गंगान, विंगरला से जोखर माताजी मंदिर, धनला से आशापुरा गांव, गुड़ा जैतसिंह चौराहा से भिंवालिया रेल्वे स्टेशन तथा बांता से पांचेटिया गांव तक की सड़कें बनेगी। सड़कों के निर्माण के टेंडर इसी माह लगाकर आगामी माह से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...