जवाली में 5 लाख रुपए की लागत से बनेगा नाला, नहीं फैलेगा सड़कों पर पानी
जवाली ग्राम पंचायत स्थित मोइलो के वास, मेघवालों के वास,आंगनबाड़ी के सामने गंदे पानी की निकासी के लिये ग्राम पंचायत द्वारा नाले के निर्माण शुरू करवाया गया है, जिसके लिये करीब पांच लाख का बजट पास हुआ है। जानकारी के अनुसार नाडोल-पाली रोड पर गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर फैल जाता है। ग्रामीणों की मांग के बाद नाले का निर्माण शुरू किया गया है जिसकी 4.85 लाख आएगी। सरपंच मदनराज जैन ने निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके रोजगार सहायक मंजुलता परिहार, नरेंद्रसिंह कुंपावत, ठेकेदार मोहनलाल, मूलसिंह कुंपावत, भुदरराम,हीरालाल आदि उपस्थित थे।
ग्रेवल सड़कें होगी डामरीकृत : विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंषा पर ग्रेवल सड़क को डामरीकरण करने की स्वीकृति जारी की है। उपप्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रानी पंचायत समिति के नादाना भाटान से गुड़ा गंगा 2.5 किमी सड़क के लिये 75 लाख,विंगरला से जोखर माताजी मंदिर तक 2.5 किमी के लिये 75 लाख रुपये की स्वीकृति जारी हो चुकी है।