पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 5 कर्मचारी, 4 को जिंदा निकाला

कोटा में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 5 कर्मचारी, 4 को जिंदा निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये बिल्डिंग तीन मंजिला है, लेकिन इसकी नींव और बनावट तीन मंजिल का लोड लेने में सक्षम नहीं है। ये पहले प्लेटफार्म और गोदाम थे। बाद में इसे होटल के रूप में बनाया गया है। इसकी दीवारें कहीं भी आरसीसी के कॉलम बीम पर नहीं टिकीं हैं। नीचे से दीवारें उठी हुई थी उसी पर ऊपर की मंजिलें बनाते चले गए। केवल एक छत और बालकनी ही आरसीसी की थी। बिल्डिंग के गिरने का एक कारण ये भी हो सकता है कि दो दिन पहले जो तेज हवा आई थी, उससे इसके ऊपर बने टीनशेड पर काफी प्रेशर पड़ा होगा। - प्रेमशंकर शर्मा, एसई नगर निगम

पांचवें की तलाश जारी, होटल मालिक पर केस दर्ज

कोटा | नई धानमंडी स्थित कांटेसा होटल एंड बार की तीन मंिजला बिल्डिंग शनिवार की सुबह 11:14 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। पिछले तीन दिनों से बार बंद था और शनिवार को ही खुला था। वहां पर केवल 5 कर्मचारी ही थे, जो मलबे में दब गए। तत्काल शुरू हुए राहत कार्य के दौरान बुद्धिप्रकाश, विनय रॉय उर्फ गोपाल व जितेंद्र मीणा को मलबे के भीतर से तथा 1 युवक को जर्जर बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू कर निकाला गया। बुद्धिप्रकाश व विनय को गंभीर चोटें आई है। पांचवां व्यक्ति सद्दाम हुसैन बार के एक कमरे में फंस गया जिसे देर रात तक भी नहीं निकाला जा सका। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने गुमानपुरा थाने में होटल एंड बार मालिक अनवर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निगम ने इस बिल्डिंग का एक हिस्सा सीज किया है। यदि यह बिल्डिंग रात के समय गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि उस समय यहां करीब 400 लोग मौजूद होते। कई स्तर पर लापरवाही सामने आई है। हैरानी की बात है कि गोदाम पर बिना आरसीसी के बना दी दोमंजिला बिल्डिंग।

दो स्तर पर लापरवाही

गोदाम पर बिना आरसीसी के बना दी दोमंजिला बिल्डिंग

बिल्डिंग जांचे बिना दे दिए फायर एनओसी व फूड लाइसेंस

मात्र 10 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग

खबरें और भी हैं...