जोजावर में चारभुजा मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा, हुई भजन संध्या
खिंवाड़ा. चारभुजा मंदिर में आयोजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।
भास्कर न्यूज | देसूरी/खिंवाड़ा
निकटवर्ती जोजावर के पास स्थित श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में संतों के सानिध्य में मेला आयोजित किया गया। जिसमें क्षत्रिय पीपा समाज के लोगों ने मेले भाग लिया और पूजा-अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व रविवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में उपस्थित संत कृष्ण भक्त महेंद्रसिंह राणावत, लक्ष्मणदास महाराज, देवीदास महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले गायक शंकर टांक ने गणपति व गुरु वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद गायकों ने चारभुजानाथ के दरबार में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर डॉ.दुर्गासिंह राठौड़ प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस खनन विकास प्रकोष्ठ, सुमेरसिंह कुंपावत प्रधान मारवाड़ जंक्शन, गिरधारीसिंह मेड़तिया चेयरमैन रानी कृषि मंडी, हेमंत चौधरी उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ, विमला चौधरी सरपंच जाणुंदा, चंद्रशेखर मेवाड़ा समाजसेवी घाणेराव, अमरसिंह पंवार कांग्रेस सेवादल जिला संगठक, भगवतसिंह बागोल समाजसेवी, विक्रमसिंह आशापुरा, हरीश श्रीमाली, श्रवणसिंह सांसरी आदि मौजूद थे। मेले के दूसरे दिन सोमवार को मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।