- Hindi News
- National
- अमेठी में जिस सड़क का राहुल को करना था लोकार्पण, प्रशासन ने एक घंटे पहले लगाई रोक
अमेठी में जिस सड़क का राहुल को करना था लोकार्पण, प्रशासन ने एक घंटे पहले लगाई रोक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | लखनऊ/अमेठी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां राहुल को 2 बजे थौरी कोटवा सड़क का लोकार्पण करना था लेकिन प्रशासन ने 1 बजे ही लोकार्पण कार्यक्रम पर बैन लगा दिया। 5 किमी लंबी सड़क की लागत 3 करोड़ 30 लाख है। भाजपा जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडेय की आपत्ति के बाद यह बैन लगाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि यह सड़क पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई है, न कि सांसद निधि से। सांसद इसका लोकार्पण तो कर सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी मंत्री का भी होना जरूरी है। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि रोड का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इसका लोकार्पण अभी नहीं होगा।
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे आस-पास की तारीखों में होने से क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ जाती है।