नई मिनी कंट्रीमैन कूपर एस टक्कर देगी बीएमडब्ल्यू एक्स1 और ऑडी क्यू3 को
उम्मीद की जा रही है कि मिनी होने के बावजूद ये एसयूवी का मजा देगी। काम मुश्किल है लेकिन यही इसे सफल भी बनाएगा...
एक्सटीरियर: नाम कन्फ्यूज करता है। बॉनेट पर लिखा है मिनी, मतलब छोटी और कॉम्पैक्ट। लेकिन ये गाड़ी कहीं से भी छोटी नहीं है। छोटी गाड़ियों वाला डिजाइन जरूर है। जैसे, ग्रिल और बड़ी हेडलाइट्स। कूपर एस में रेसिंग स्ट्राइप्स भी हैं। पुरानी कॉम्पैक्ट कंट्रीमैन के मुकाबले ये बड़ी लगती है। वजन 1.5 टन है। पहली झलक प्रभावित करती है लेकिन गाड़ी बहुत चंचल है। अक्सर इस साइज की गाड़ियों से ऐसी उम्मीद नहीं होती है। आगे के पहियों की ग्रिप मजबूत है। स्टियरिंग बिल्कुल रियल है, ना भारी न हल्का। अन्य छोटी गाड़ियों की तरह इसके कोने फैले हुए नहीं लगते, कॉम्पैक्ट ही हैं।
परफॉर्मेंस: इंजन का पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचता है। हालांकि मिनी के पास फोर-व्हील-ड्राइव गाड़ियां हैं लेकिन भारत में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव वर्जन ही लॉन्च हुआ है। पेट्रोल इंजन मजेदार है। 1,800 आरपीएम के बाद ट्विन पावर टर्बो अपना असर दिखाना शुरू करता है। हालांकि फ्रंट व्हील्स को पावर कम करने में दिक्कत होती है लेकिन एक बार लेवल में आते ही इंजन का परफॉर्मेंस भी महसूस होने लगता है। दावा है कि 0 से 100 किलोमीटर तक की स्पीड ये 7.5 सेकंड में तय करती है जो इस साइज की गाड़ी के लिए चौंकाने वाला तथ्य है। एक्सट्रा वजन के बावजूद ड्राइव छोटी गाड़ी जैसी है। \\\"स्पोर्ट\\\' मोड में आते ही स्पीकर्स में से नकली आवाज आती है और गियरबॉक्स धीमा हो जाता है। रोज की ड्राइविंग के लिए बेहतर है क्योंकि कम स्पीड में ये ज्यादा स्मूद हो जाती है। कई बार कम स्पीड में कंट्रीमैन बहुत सख्त ड्राइव भी देती है।
इंटीरियर: कैबिन पहले से ज्यादा लग्ज्यूरियस है। गियर-लीवर के पास सख्त प्लास्टिक है बाकी मटेरियल प्रीमियम लग्जरी एसयूवी जैसा है। डैश के ज्यादातर हिस्से में सॉफ्ट-टच मटेरियल है जिससे गाड़ी का आम्बियांस बढ़ जाता है। क्रोम एक्सेंट्स कैबिन में उजाला भरते हैं। डैश में एलईडी लाइट्स हैं। डोर पैड्स को भी हाइलाइट किया गया है। क्रोम स्विच हैं और स्टियरिंग पर डायल्स हैं जिन्हें स्टियरिंग की हाइट एडजस्ट करने के लिए ऊपर-नीचे किया जा सकता है। आगे भी कंफर्ट बढ़ा दिया है। पीछे की सीट थोड़ा नीचे हैं, थाइ सपोर्ट भी बेहतर हो सकता था लेकिन सीट की चैड़ाई पर्याप्त है। बैकरेस्ट एडजस्ट किया जा सकता है। (ऑटोकार)
कीमत 36 लाख
(अनुमानित, एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Âव्हीलबेस: 2670mm
Âइंजन: 1998cc, 4 सिलेंडर, पेट्रोल
Âपावर: 5000-6000rpm पर 192hp
Âटॉर्क: 1350rpm पर 280Nm
Âफ्यूल टैंक: 51 लीटर
Âटायर: 225/55 R17
कमियां
 लो स्पीड राइड बहुत सख्त है।
 गियरबॉक्स धीरे काम करता है।