भारत का पहली नॉर्दिक समिट आज, द्विपक्षीय वार्ता भी होगी
एलिजाबेथ छोड़ सकती हैं पद, भारत बन सकता कॉमनवेल्थ का लीडर: चर्चा है कि महारानी एलिजाबेथ इसके अध्यक्ष पद से हटना चाह रही हैं। कॉमनवेल्थ के प्रमुख का पद आनुवंशिक नहीं है। भारत कॉमनवेल्थ में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। मोदी योगदान दोगुना कर सकते हैं।
कॉमनवेल्थ समिट में माेदी अकेले नेता, जो लिमोजिन कार से चलेंगे
स्वीडन दौरा: भारत-नॉर्दिक सम्मेलन, 5 देशों से द्विपक्षीय बात
पीएम मोदी 16 और 17 अप्रैल को स्वीडन में रहेंगे। यहां वे स्वीडन के पीएम स्टीफन लॉफवेन से चर्चा करेंगे। वे पहले भारत-नॉर्दिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के पीएम शामिल होंगे। वे डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
87 साल बाद: वेस्टमिंस्टर हॉल में मोदी बोलेंगे, यहां गांधी जी गए थे
मोदी बुधवार को लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में जाएंगे। वो यहां ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देंगे। इसे यूरोप इंडिया फोरम ने आयोजित किया है। वेस्टमिंस्टर हॉल ने 1931 में महात्मा गांधी की मेजबानी की थी। उस समय इसे मैथोडिस्ट सेंट्रल हाल के नाम से जाना जाता था।