पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वियर्ड... अतिथियों के लिए खरीदी 4.43 करोड़ की कार, कोई नहीं बैठा इसमें

वियर्ड... अतिथियों के लिए खरीदी 4.43 करोड़ की कार, कोई नहीं बैठा इसमें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिनलैंड में पुरानी सरकारों के उन खर्चों का विश्लेषण शुरू किया गया, जो अनुचित थे। पूर्व सरकार के एक अकाउंटेंट पर्टी जे. रोसिला के खुलासे से देशभर में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वे संसद के अकाउंट विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पावो लिप्पोनन ने 2004 में नौकरशाहों की सलाह पर 4.43 करोड़ रुपए की लग्ज़री बख्तरबंद कार मंगाई थी। तब कहा गया था कि इसमें विशिष्ट मेहमानों को घुमाया जाएगा।

लिप्पोनन के खर्चों की जांच में पता चला कि इस कार का उपयोग कभी हुआ ही नहीं। इसमें कभी कोई नहीं बैठा। बाद में उनके निजी सलाहकारों ने माना था कि यह कार अव्यावहारिक है। वह आरामदायक भी नहीं थी और उसके डोर भी बहुत भारी थे।

यही नहीं, वह कार ईंधन में भी बहुत खर्चीली थी। प्रति 100 किमी चलने में उस पर 43 लीटर ईंधन खर्च होता था। 23 हजार किमी चलने के बाद उसके बुलेटप्रूफ टायर बदलने पड़ते, जिनकी लागत 8.5 लाख रुपए होती। yle.fi

खबरें और भी हैं...