59 साल पुराना ईरानी कप बीसीसीआई के कैलेंडर से पहली बार बाहर हो सकता है
तकनीकी समिति की सिफारिशों के अनुसार 2018-19 सत्र दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी लीग राउंड, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20), रणजी ट्रॉफी नॉकआउट और देवधर ट्रॉफी के क्रम में खेला जाएगा। यह भी सिफारिश की गई है कि दलीप ट्रॉफी चार टीमों के बीच गुलाबी कूकाबूरा गेंदों से खेली जाएगी। देवधर ट्रॉफी में भी चार टीमें प्रस्तावित है।