पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दी जानकारी

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दी जानकारी

जवाली | भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो -सिरोही मीडिया यूनिट के द्वारा रानी पंचायत समिति ग्राम ढारिया के अटल सेवा केंद्र पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही आमजनों से इन योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की। भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमित्रा राजपुरोहित के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने स्वच्छ भारत अभियान ,सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोइल हेल्थ कार्ड इत्यादि योजनाओं पर ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान पंचायत सहायक महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान करने एवं जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत मे उपरोक्त योजनाओं पर मौखिक प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। हितेष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की इस मौके पर पंचायत लिपिक पेमाराम, आंगन वाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व समस्त ग्रामीण जन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...