राईका विकास संगठन के पदाधिकारी राज्य सरकार से करेंगे वार्ता
राईका विकास संगठन की दो दिवसीय बैठक का समापन
भास्कर न्यूज | रानी
देवासी न्याति नौहरा रानी मे राजस्थान राईका विकास संगठन की दो दिवसीय बैठक का समापन मंगलवार को हुआ, जिसमे राईका समाज के आजीविका व उनसे जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा हुई। इसको लेकर जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। पशुपालकों की समस्या को लेकर माह जून 2018 मे राजस्थान सरकार के वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर पाली जिले के कई गावो के समाज बन्धु शामिल हुई इस मौके पर मालधारी संगठन गुजरात के अनु वर्मा दिनेश भाई मोहनलाल उदयपुर सवाराम देवासी माडल वगताराम, जोगाराम, कमल किशोर, पुनाराम, धन्नाराम, हेमावास, नेथाराम जोधपुर सवाराम सिरोही, भीमजी गोगरा व समाज के लोग मौजूद थे।