पेंशनर्स के लिए हर माह जनसुनवाई का आयोजन
रानी | रानी उपशाखा के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान पर प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाएगी। राजस्थान पेंशनर समाज मंत्री सलीम मोहम्मद ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार जिले के उपखंड अधिकारी प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को पेंशनर समाज की समेकित समस्याओं की जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में उपखंड के विकास अधिकारी ब्लाक चिकित्सा अधिकारी उप कोषाधिकारी उपभोक्ता भंडार के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर त्वरित रुप से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करेंगे।